{"_id":"7a9b87238103d8d6a0f136d73a41fa1e","slug":"protest-of-yadav-samaj-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव समाज ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव समाज ने निकाला मशाल जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ध्रुवघाट पर देव स्थान की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में यादव समाज के लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। लोगों ने कोतवाली प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें हटाने की मांग की।
बीती 25 मई को ध्रुव घाट स्थित यादव समाज के देवस्थान पर छह महिलाओं ने जमीन को अपनी बताते हुए जेसीबी चलवाकर तोड़फोड़ कर दी थी।
पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी संग हुई समाज के लोगों की तड़क भड़क को लेकर बुधवार को समाज के लोगों ने आर्यसमाज रोड से विकास बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जयप्रकाश यादव ने कहा कि समाज के लोग देवस्थान पर अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं और समय समय पर उनकी आत्मिक शांत को पूजा पाठ शांति यज्ञ कराते हैं।
लाल बाबू यादव, भोला यादव और देवेंद्र यादव सहित समाज के लोगों ने लंबी लड़ाई का ऐलान किया। इस मौके पर प्रदीप यादव, संजय यादव, सुबोध, रवि यादव, प्रहलाद यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।