फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest

सड़क किनारे ठेल-ढकेल हटाने का किया विरोध

Mon, 03 Feb 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
protest
नगर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते स्ट्रीट वेंडर - फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम द्वारा वृंदावन में वेंडरिंग जोन बनाने से पहले ही सड़क किनारे लगे ठेल-ढकेल हटाने का विरोध प्रारंभ हो गया है। सोमवार को ढेल-ढकेल लगाने वालों ने निगम पहुंचकर इसका विरोध किया तथा मांग की कि उन्हें अतिक्रमण के नाम पर परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

वृंदावन को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा गांधी पार्क के निकट वेंडरिंग जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दो दिन पूर्व वेंडरों के साथ नगर निगम अधिकारियों ने बैठक भी की थी। शनिवार को अधिकारियों ने क्षेत्र के सड़क किनारे ठेल-ढकेल लगाने वालों को हटाया तथा पक्के अतिक्रमण भी तोड़े गए। जिसका ठेल-ढकेल वालों ने विरोध करते हुए सोमवार को नगर निगम पहुुंचकर धरना दिया।
विज्ञापन

धरने में छोटू ठाकुर, श्री गोपाल, श्याम दुबे, सुधीर गोस्वामी, शिवम कौशिक, प्रमोद गौतम, पंकज शर्मा, विशन चंद गुप्ता, दीपक के अलावा गरीब एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन, उपाध्यक्ष दीपक गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने समझाया
वेंडरिंग जोन बनाए के बाद सड़क किनारे से हटाए गए ठेल-ढकेल वालों द्वारा वृंदावन निगम कार्यालय पर विरोध किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने विरोध करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। महापौर ने कहा कि वेंडरों को बताया गया है कि उन्हेें उचित स्थान प्रदान किया जाएगा ताकि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed