फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest by SPA karykarta at collectrat

सपाईयों ने लगाया कलेक्ट्रेट गेट पर ताला, अफसरों की गाडिय़ां फंसी

Sun, 08 Dec 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest by SPA karykarta at collectrat
फोटो 13+14 कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रदेश में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था और उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाए जाने के विरोध में सपाइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला डाल दिया। ताला डाल देने से अफसरों की गाड़ियां कलेक्ट्रेट में फंस गई। बाद में सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया और बाद में मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बढ़ते अपराध, उन्नाव रेप पीड़िता को जला देने व बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेक पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन के नेतृत्व में 30 से अधिक सपाई दोपहर को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और कलेक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे। सपाइयों को देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो सपाई गेट के अंदर प्रवेश कर गए और कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर उसमें ताला डाल दिया।
विज्ञापन

इससे अफसरों की गाड़ियां कलेक्ट्रेट में ही बंद हो गई। सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा व अन्य सपाइयों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। इसी दौरान पुलिस ने सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया और ताला खुलवाकर पुलिस लाइन ले आए। सायं को सपाइयों को मुचलके पर छोड़ा गया। गिरफ्तार किए गए सपाइयों में लोकमणिकांत जादौन, जिला उपाध्यक्ष रणवीर धनगर, राजू तोमर, गुड्डू खान, प्रदीप चौधरी, वीरेंद्र यादव, दिगंबर सिंह, मुन्ना मलिक, हेमंत, सैयद शाहिद अल्वी सहित अन्य सपाइयों को मुचलके पर रिहा किया गया।

फोटो 13+14 कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पकड़ कर ले जाती पुलिस।

फोटो 13+14 कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पकड़ कर ले जाती पुलिस।- फोटो : MATHURA

फोटो 11 कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के आगे जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन के नेतृत्व में  प्रदर्शन क?

फोटो 11 कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के आगे जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन क?- फोटो : MATHURA

फोटो 12 कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला लगा दे सपा जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन व अन्य सपाई।

फोटो 12 कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला लगा दे सपा जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन व अन्य सपाई।- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed