फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protest Against Liquor Shop

Mathura News: शराब के ठेके का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Liquor Shop
धरना प्रदर्शन में शामिल रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर व  ग्रामीण। 
बलदेव। गांव दघेंटा में बीयर, अंग्रेजी शराब, देशी शराब कंपोजिट शराब ठेके को हटाने के लिए भाकियू अराजनैतिक के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने में क्षेत्रीय लोगों, किसानों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। धरना स्थल पर रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, भारतीय किसान यूनियन (चरण सिंह) के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने टीम के साथ पहुंचकर अपना समर्थन दिया। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की समस्या गंभीर है। महिलाओं और बालिकाओं का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। शराब का ठेका तत्काल हटाया जाना चाहिए। भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि जिलाधिकारी तत्काल समस्या का समाधान कराएं। मुकेश रावत, अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, सतवीर सिंह, हरिओम रावत, बिल्ला सिंह, कुंज भोज, अजीत पहलवान, गिर्राज सिंह, अतर सिंह, संजय प्रधान, शशि पौनियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed