फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Procession Taken Out on Yamuna Chhath; Milk Abhishekam Performed for Yamuna Maharani

Mathura News: यमुना छठ पर निकाली शोभायात्रा, यमुना महारानी का किया दुग्धाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Procession Taken Out on Yamuna Chhath; Milk Abhishekam Performed for Yamuna Maharani
वृंदावन। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा ने यमुना छठ पर केशीघाट पर यमुना मैया का विधिविधान से पूजन किया। मंत्रोच्चारों के मध्य विश्व कल्याण के लिए दुग्धाभिषेक किया। शाम को तीर्थ पुरोहितों ने नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह यमुना किनारे केशीघाट पर सभा के पदाधिकारियों ने मां यमुना की विधिविधान से पूजा अर्चना की। विप्रजनों ने यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। शाम को शोभायात्रा के संयोजक पुरुषोत्तम महाराज एवं सह संयोजक पप्पू व अनुराग शर्मा के संयोजकत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ केशीघाट से किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, नगर निगम चौराहा, अनाज मंडी, रेतिया बाजार, लोई बाजार, बनखंडी, अठखंबा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग विद्यापीठ चौराहा होते हुए प्राचीन कालीदह मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में यमुना महारानी के डोले के साथ भगवान श्रीकृष्ण, देवी देवताओं की अनेक सुंदर झांकियां, काली बैंड आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने स्वागत किया। इससे पहले देवरहा बाबा घाट पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक स्वामी दामोदर महाराज ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में ब्रजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम, ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा, राधादामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी, चंद्रलाल शर्मा, योगेश द्विवेदी, महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, रामनारायण ब्रजवासी,डोरीलाल गौतम, विवेक गौतम, सुभाष गौड़, राघव भारद्वाज, वंशी तिवारी, योगेंद्र ब्रजवासी, विनीत उपाध्याय, अजय बिहारी शर्मा, गोविंद नारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed