फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   problem of monkeys in vrindavan

मथुरा-वृंदावन में बंदरों की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

Sat, 02 Nov 2019 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
problem of monkeys in vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन में बंदरों की समस्या का जल्द निदान किया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी के प्रयास से मथुरा में सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के वन्य जीव विशेषज्ञ एवं जन प्रतिनिधि स्थानीय लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी के निर्देश पर वन विभाग ने मथुरा-वृंदावन में उत्पाती बंदरों से लोगों को होने वाली समस्या का निदान करने की कवायद शुरू कर दी है। समस्या के निदान के लिए ठोस कदम उठाने से पहले वन विभाग द्वारा मथुरा के वेटरनरी कॉलेज में 11 नवंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांसद हेमा मालिनी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से वन्य जीव विशेषज्ञ, वनाधिकारी एवं स्थानीय लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

सेमिनार में बंदरों के उत्पात से होने वाले नुकसान, उनके हिंसक होने व उनकी तेजी से बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। मथुरा-वृंदावन में करीब 21 हजार से अधिक बंदर हैं। वन दरोगा ओपी शर्मा ने बताया कि बंदरों की समस्या के निदान के लिए मथुरा के वेटरनरी कॉलेज में सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें 250 लोगों के शामिल होने की संभावना है। वन्य जीव विशेषज्ञ इनकी बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने पर राय देंगे। इसके बाद ही उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed