{"_id":"5fcd21d68ebc3ecfbd5bcf0f","slug":"problem-civic-mathura-news-agr4709129198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बहता पानी और गंदगी, नहीं है पीने को पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बहता पानी और गंदगी, नहीं है पीने को पानी
विज्ञापन
वार्ड 45 में गंदगी में मुंह मारता गोवंश
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम के वार्ड 45 द्वारिकापुरी में हर तरफ समस्या ही समस्या है। कहीं सड़क पर गंदगी नजर आ जाएगी तो कहीं नालियों का पानी सड़कों पर बहता हुआ मिल जाएगा। कुछ मोहल्लों में तो पीने के पानी की पाइप लाइन तक नहीं है। कई जगह नालियों पर बनी पुलिया टूटी हुई हैं। यहां के लोगों ने कई बार नगर निगम अफसरों से समाधान के लिए कहा, पर समस्या जस की तस बनी हुई है। हालांकि पार्षद ने अपने प्रयासों से काफी कार्य कराया है।
गंदगी के लगे ढेर, निकलना मुश्किल
रास्ते में गंदगी के ढेर लगे हैं। इनमें गोवंश मुंह मारते दिख जाएंगे। यहां से निकलना दूभर हो जाता है। कई बार नगर निगम अफसरों से गंदगी से निजात दिलाने की मांग की गई, पर आजतक सुनवाई नहीं की गई। ऐसा लगता है कि नगर निगम ने इस वार्ड को बिसरा सा दिया है।
-राजीव, कृष्ण विहार
पानी की पाइप नहीं डाली अभी तक
मंशापुरी में पानी की पाइप लाइन तक नहीं है। काफी सालों से पानी का दंश यहां के लोग झेल रहे हैं। कई बार पार्षद और नगर निगम अफसरों से पाइप लाइन डालने की मांग की जा चुकी है, पर आजतक पाइप लाइन नहीं डाली गई।
विज्ञापन
-मनोज राजपूत, मंशापुरी
जगह-जगह टूटी पुलिया, हो रहे हादसे
सड़कों पर बनी पुलिया टूटी हुई हैं। इसके चलते आए दिन कोई न कोई गुजरने वाला गिरकर चुटैल हो जाता है। कई बार पार्षद से कहा गया, पर पुलिया नहीं बनी। नगर निगम के अफसर तो सुनवाई तक नहीं करते हैं।
-शिवकुमार, आनंदपुरी
वार्ड में करोड़ों रुपये के कार्य कराए
वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। काफी लाइट लगवाई गईं। पुलिया दुरुस्त की जाएंगी, वहीं पानी की पाइप लाइन भी जल्दी डलवाई जाएगी। वार्ड की जनता को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-तिलकवीर सिंह, पार्षद