फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Priyanka's Parivartan rally will decide the assembly candidate in Mathura

प्रियंका की परिवर्तन रैली तय करेगी मथुरा में विधानसभा प्रत्याशी

Wed, 22 Sep 2021 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's Parivartan rally will decide the assembly candidate in Mathura
मथुरा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की 7 अक्टूबर को आगरा में परिवर्तन रैली के दौरान मथुरा में विधान सभा प्रत्याशी तय करेगी। पार्टी की ओर से गोपनीय तरीके से भेजे गए चुनावी पर्यवेक्षकों ने विधानसभा की टिकट मांग रहे दावेदारों से न केवल आवेदन लिए बल्कि उनसे रैली में अपना दमखम दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। आगरा की परिवर्तन रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर के पहुंचना है। विधानसभा चुनावों में हम पांचों विधानसभाओं में इसी मजबूती के साथ भाजपा का मुकाबला करने के लिए खड़े हों।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगर कोई भी पदाधिकारी बिना किसी कारण के दो बैठकों में नहीं पहुंचेगा तो तीसरी मीटिंग में उसका पक्ष सुनने के बाद पद से हटा दिया जाएगा। आगामी 7 तारीख को आगरा में प्रियंका गांधी की रैली में 5000 कांग्रेसियों को ले जाने लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष एमएम शर्मा, जिला महामंत्री नीलेश जादौन,रमेश पंडित , राजेंद्र शर्मा , ठाकुर वीरेंद्र सिंह, मुकीम कुरेशी, श्याम विहारी पालीवाल, महासचिव आदर्श शर्मा, ठाकुर बिहारीलाल , बृजेंद्र बघेल चंद्र मोहन जायसवाल, प्रमोद शर्मा, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed