फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Priyanka Gandhi's road show was flooded, prayed for Yamuna worship

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा सैलाब, यमुना पूजन कर मांगी मन्नत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's road show was flooded, prayed for Yamuna worship
मथुरा। कांग्रेस की स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका को देखने के लिए तीन किलोमीटर तक सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पूर्व विश्राम घाट पर यमुना पूजन कर पार्टी की जीत के लिए मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रियंका गांधी दोपहर करीब २:१५ बजे वृंदावन से मथुरा के लिए चलीं, आकाशवाणी पहुंचते ही समर्थकों ने कार को घेर लिया। श्री यमुना के पवित्र विश्राम घाट पर वह करीब २ बजकर ४६ मिनट पर पहुंचीं। जहां विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। करीब १५ मिनट तक पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कार से रोड शो प्रारंभ किया। हरियाणा के राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रत्याशी प्रदीप माथुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोड विश्राम घाट से छत्ता बाजार, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट चौराहा, दरेसी रोड होते हुए डीग गेट पहुंचा। समर्थकों ने फूल बरसाए। डीगगेट पहुंचकर करीब ३ बजकर ५० मिनट बजे रोड शो का समापन हुआ। फिर कार द्वारा वृंदावन पहुंचकर हेलिकॉप्टर से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकोें को रोकने में सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
करीब एक घंटे के रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी को नजदीक से देखने तथा उनका स्वागत करने के लिए समर्थक लालायत रहे। धक्का-मुक्की तक होती रही। पुलिसकर्मियों के व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए।
बालिका ने पहनाई मोती की माला
प्रियंका जब विश्राम घाट से यमुना का पूजन कर वापस लौट रहीं थीं तो एक १२ वर्षीय बालिका उनको माला पहनाने के लिए खड़ी थी। बालिका को देखकर वह रुक गईं और उन्होंने उक्त बालिका से माला पहनी।
महिलाओं को फेंकती रहीं स्लोगन लिखे कड़े-बिल्ले
प्रियंका गांधी ने कार पर बैठते ही जहां पर महिलाएं दिखीं, उनका हाथ हिलाकर अभिवादन तो किया, साथ ही लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन लिखे गुलाबी रंग के कड़े तथा इसी प्रकार का स्लोगन लिखे बिल्ले भी फेंके।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा माथुर चतुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से श्री यमुना जी के पवित्र विश्राम घाट पर पूजा-अर्चना कराई। चारों वेदों के माध्यम से उनसे संकल्प भी कराया गया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा विठ्ठल द्वार पर प्रियंका का स्वागत किया गया। इस दौरान सप्रू पंडित के अलावा अन्य पुरोहित भी मौजूद रहे।
जाम में फंसे रहे लोग
वृंदावन से मथुरा के बीच दोपहर के वक्त लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कई जगह रास्ता डायवर्ट किया, जिसके कारण दूसरे रास्तों पर भी वाहनों का दबाव रहा। विशेषकर होली गेट से लेकर डीग गेट व मसानी तक घंटों लोग फंसे रहे।

बिजली की केबल से बचीं प्रियंका
मथुरा। रोड शो के दौरान जब कांग्रेस महासचिव कार पर बैठकर होलीगेट चौराहे की तरफ आगे बढ़ रहीं थीं, तभी एक बिजली की केबल से वह बाल-बाल बच गईं। यह केबल रास्ते में लटकी हुई थी। ऐन मौके पर उनकी सुरक्षा में मौजूद कर्मियों ने उस केबल को हटा लिया। इस संबंध में युवक कांग्रेस के नेता यतेंद्र मुकद्दम ने बताया कि यह प्रशासन की लापरवाही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed