फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Priyanka Gandhi husband Robert Vadra big statement on contesting elections from Amethi

रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस में हलचल: भीतरी कलह से जूझ रही पार्टी? अमेठी से चुनाव लड़ने पर कही बड़ी बात

Mon, 15 Apr 2024 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 11:53 AM IST
सार

वृंदावन में दिए रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस में हलचल है। ऐसा लगता है कि पार्टी भीतरी कलह से जूझ रही है। दरअसल, वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने पर कहा कि देश के कोने-कोने से लोगों की पुकार है कि मैं उनका प्रतिनिधत्व करूं। लेकिन पार्टी और उनकी पत्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी या राहुल गांधी की तरफ से अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं आया है। जबकि कई लिस्टें जारी कर दी गई हैं। यूपी गठबंधन में भी पार्टी को बहुत कम सीटें मिली हैं। इससे यही लगता है कि वाड्रा चुनाव लड़ना चाहते हैं जबकि परिवारवाद की पार्टी का ठप्पा लिए कांग्रेस अभी उन्हें मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi husband Robert Vadra big statement on contesting elections from Amethi
वृंदावन पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा: बांकेबिहारी के दर्शन किए - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार की सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे। उन्होंने शृंगार आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे। गोस्वामी ने प्रसादी पटुका, माला पहनाई और चंदन लगाकर स्वागत उनका किया।  

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का माहौल है। इसमें उनका पूरा परिवार लगन से काम कर रहा है। इसमें वह भी शामिल होंगे। कहा कि चाहे वह राजनीति में रहें या न रहें, पर देश और देश के लोगों के लिए मेहनत करते रहेंगे। देश में धर्म निरपेक्ष सरकार बने इसके लिए भी प्रयास करते रहेंगे।

विज्ञापन

कहा कि अयोध्या हो या फिर मथुरा, वह हर जगह को एक तरह से देखते हैं। इसमें राजनीति की कोई बात नहीं होनी चाहिए। जब भी किसी को कोई परेशानी होती है तो वह अपने भगवान को याद करता है। किसी नेता या पार्टी को याद नहीं करता। मुश्किल में आया व्यक्ति जब भगवान को याद करता है, उसका हौंसला बढ़ता है। इसलिए धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का अपना प्रचार का तरीका है। उनका पूरा परिवार भेदभाव से दूर धर्म निरपेक्ष है। आने वाले समय में देश में एक धर्म निरपेक्ष सरकार बनाएंगे। देश को धर्म निरपेक्ष रखेंगे। कहा कि जो नया गठबंधन बना है, उसे मजूबत रखेंगे। क्योंकि हमारी सोच देश को मजबूत करने की है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रियंका और राहुल भी इस ओर मेहनत कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए जो भी संभव होगा वह आगे आकर कर रहे हैं। जो मुश्किलें हैं, उसका समाधान खोजेंगे। बांकेबिहारी से प्रार्थना है कि देश में सुख और शांति बनी रहे। वह भगवान के दरबार में प्रार्थना करने आए हैं कि राहुल, प्रियंका जो मेहनत देश और देशवासियों के लिए कर रहे हैं, वह सफल हों। 

अमेठी से प्रत्याशी के रुप में उनके नाम पर की चर्चा के सवाल पर कहा कि देश के कोने-कोने में चर्चा चल रही है। यह एक पुकार है। लोग उनकी मेहनत को समझते हैं। लोग चाहते हैं, मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। उनके क्षेत्र में जाकर उनकी समस्याएं सुनूं। ताकि उनकी प्रगति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed