{"_id":"6298f8895e7add2c584603de","slug":"private-employee-engaged-in-rk-office-committed-indecency-with-advocate-mathura-news-mtr518655185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके ऑफिस में लगे प्राइवेट कर्मचारी ने की अधिवक्ता से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके ऑफिस में लगे प्राइवेट कर्मचारी ने की अधिवक्ता से अभद्रता
विज्ञापन
छाता। तहसील के आरके ऑफिस में लगे प्राइवेट कर्मचारी ने बृहस्पतिवार को गांव बसई खुर्द की एक दाखिल खारिज की फाइल को लेकर अधिवक्ता एवं उसके टाइपिस्ट से अभद्रता करते हुए सूजे से बार करने की कोशिश की। झगड़े की जानकारी होते ही दर्जनों अधिवक्ताओं ने जम कर नारेबाजी की। वे प्राइवेट कर्मचारियों को तहसील से हटाने की मांग कर रहे थे। तहसील में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस प्राइवेट कर्मचारी को अपने साथ कोतवाली ले गई।
प्राइवेट कर्मचारी अशोक तहसील के आरके ऑफिस में सरकारी फाइलों का काम देखता है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता ने गांव बसई खुर्द की फाइल को लेकर प्राइवेट कर्मचारी अशोक से बात की तो वह उनसे अभद्र व्यवहार करने लगा। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि बिना सेवा शुल्क के तहसील में कोई भी काम नहीं हो रहा है। बसई खुर्द गांव की दाखिला खारिज की फाइल थी, जिसमें एक व्यक्ति का नाम चढ़ना था। प्राइवेट कर्मचारी ने सेवा शुल्क न देने पर काम नहीं किया।
उसने काम करने के लिए कहा तो वह उत्तेजित हो गया और अभद्रता करते हुए उनके ऊपर पास में रखे फाइल में छेद करने वाले सूजे से हमला करने की कोशिश की। उसने मारपीट भी की। उसके टाइपिस्ट से भी अभद्रता की। अधिवक्ताओं को इस बारे में पता चला तो बहुत से अधिवक्ता एकत्रित हो गए और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार विवेकशील यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सब कुछ तहसीलदार के इशारे पर हो रहा है।
विज्ञापन
सभी अधिवक्ता तहसीलदार विवेकशील यादव के सामने नारे लगाने लगे। तहसीलदार विवेकशील यादव ने कहा कि तहसील से सभी प्राइवेट कर्मचारियों को हटा दिया जाएगा। उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा अधिवक्ताओं ने प्राइवेट कर्मचारी अशोक कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। और मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि तहसीलदार की सिफारिश पर पुलिस ने कर्मचारी को शाम को छोड़ दिया।
वर्जन
तहसील में कार्यरत सभी प्राइवेट कर्मचारियों को हटाया जाएगा। आज जो घटना हुई है वह गलत है। इसकी जांच करा कर दोषियों के
खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विवेकशील यादव, तहसीलदार छाता तहसील।