फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Private company is buying wheat, purchasing center is far from the target

Mathura News: निजी कंपनी खरीद रही गेहूं, क्रय केंद्र लक्ष्य से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Private company is buying wheat, purchasing center is far from the target
मथुरा। निजी कंपनियों की ओर से समर्थन मूल्य से अधिक की दर पर गेहूं खरीद करने से सरकारी क्रय केंद्रों का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। निजी कंपनी के प्रतिनिधि गांव-गांव घूमकर 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीद के साथ ही नकद भुगतान कर रहे हैं। इसका सीधा असर सरकारी खरीद पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के मुताबिक अब तक 10 प्रतिशत खरीद भी नहीं हो पाई है। कंपनी के अलावा मंडी में आढ़ती भी सरकारी दर से ज्यादा दाम देकर गेहूं खरीद रहे हैं। मंडी में गेहूं का रेट इन दिनों 2321 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। जबकि समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल है।जनपद के क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद 1 मार्च से शुरू हुई थी।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर 1 लाख 24 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष दो महीने में अब तक 1853 किसानों से 9438.944 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो पाई है। इनमें से 1592 किसानों को 189.92 लाख का भुगतान कर दिया गया है। प्रदेश में गेहूं खरीद में जिले की रैंकिंग 18 वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनाए गए हैं सरकारी क्रय केंद्र
गेहूं खरीद के लिए जनपद में 89 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें विपणन शाखा के 10, प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के 11, पीसीएफ के 61, एफसीआई के 5 और मंडी समिति में 2 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर निर्धारित दर से गेहूं की खरीद की जा रही है। किसानों की सहूलियत के लिए मथुरा मंडी में 5, कोसी मंडी में 4, उपमंडी राया में 3, सौंख में 2 और गोवर्धन में भी 2 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

गेहूं बेचने से पहले किसानों को कराना होगा पंजीकरण
गेहूं बेचने से पहले किसानों को विभागीय वेबसाइट fcs.up.govt.in पर पंजीकरण कराना पड़ रहा है। पंजीकरण कराने के लिए किसान को आधार नंबर के साथ ही खतौनी लगानी पड़ रही है।

गेहूं की बंपर पैदावार
इस बार जनपद के किसानों ने करीब 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की पैदावार की है। एक हेक्टेयर में करीब 35 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ है। मौसम भी गेहूं के लिए काफी मुफीद रहा है। ऐसे में गेहूं की बंपर पैदावार हुई है।

खरीद बढ़ाने के लिए चल रही है पुरस्कार स्कीम
क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा खरीद करने वाले दो केंद्र संचालकों को हर सप्ताह 2500 रुपये का पुरस्कार भी दिया जा रहा है। अब तक सबसे ज्यादा खरीद सांचौली और पैगांव क्रय केंद्र पर की गई है।


क्रय केंद्रों पर अब तक 1853 किसानों से 9438.944 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 1592 किसानों के बीच 189.92 लाख धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। हर सप्ताह ज्यादा खरीद करने वाले केंद्र संचालक को पुरस्कार भी दिया जा रहा है।
संतोष यादव (डिप्टी आरएमओ खाद्य एवं विपणन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed