{"_id":"61dedf967cde38497426a787","slug":"private-bus-trampled-the-bike-riders-one-died-mathura-news-mtr511665375","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट। थाना मांट क्षेत्र के तहत मांट-राया मार्ग बारहमासी के पास बुधवार सुबह प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मांट-राया मार्ग पर बारहमासी चौकी के पास मांट से राया की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार उस्मान एवं जाबुद्दीन निवासी नगला जयसिंह थाना सुरीर को बाइक समेत रौंद दिया। इसमें 30 वर्षीय उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा एवं मृतक उस्मान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।