{"_id":"65a7fbdf8e180dee890ec926","slug":"prisoner-went-to-palwal-on-appearance-from-mathura-jail-and-escaped-by-dodging-police-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा जेल से पेशी पर पलवल गया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार, एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा जेल से पेशी पर पलवल गया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार, एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Wed, 17 Jan 2024 09:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:40 PM IST
सार
मथुरा जिला जेल से पेशी पर पलवल ले जाया गया बंदी पुलिस को चकमा फरार हो गया। मामले में एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों पर होडल थाने में कार्य में लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिला कारागार से मंगलवार को पलवल कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया शातिर अपराधी अनिल उर्फ टिंकल वहां से लौटते वक्त होडल में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर तीन पुलिसकर्मियों पर कार्य में लापरवाही व अनिल उर्फ टिंकल पर पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा होडल थाने में दर्ज कराया है। साथ ही एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया है। फरार अपराधी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अनिल उर्फ टिंकल पुत्र हरवीर सिंह निवासी भिडूकी, हसनपुर, पलवल (हरियाणा) 16 अप्रैल 2023 से मथुरा जिला कारागार में धोखाधड़ी के मुकदमे में निरुद्ध था। उसके खिलाफ सात अन्य मुकदमे भी दर्ज में हैं। मंगलवार को उसकी पलवल सेशन कोर्ट में एक मुकदमे में पेशी नियत थी। सुबह 10 बजे करीब मथुरा पुलिस लाइन में तैनात हेडकांस्टेबल ज्ञान सिंह, कांस्टेबल विवेकानंद और दिलीप के साथ पेशी के लिए जिला कारागार से रवानगी हुई थी। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों पुलिसकर्मी बंदी अनिल को पलवल से होडल तक टेंपू से लेकर आए। टेंपू ने होडल थाने के पास पुल के समीप उन्हें उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी अनिल की पत्नी स्कूटी लेकर वहां पहुंची। अनिल ने पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई की वह सामने ही स्थित होटल के कमरे में पत्नी से अकेले में मुलाकात करना चाहता है। पुलिसकर्मियों ने उसे गैर कानूनी तरीके से अनुमति दे दी। तीनों पुलिसकर्मी होटल के बाहर खड़े हो गए। इधर, अनिल और उसकी पत्नी शाम चार बजे करीब होटल के कमरे में घुसे। करीब पांच बजे तेजी से अनिल और उसकी पत्नी होटल से बाहर निकले। अनिल की पत्नी ने स्कूटी चालू की और अनिल को बैठाकर तेजी से भाग गई।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उनके पीछे दौड़ भी लगाई। मगर, पकड़ने में सफलता नहीं मिली। देर शाम तीनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन पहुंचे। आरआई राधेश्याम को पूरा प्रकरण बताया। आरआई ने एसएसपी को प्रकरण से अवगत कराया। बुधवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही होडल थाने में उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, फरार हुए अपराधी अनिल और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि फरार बंदी अनिल व उसे भगाकर ले जाने में सहयोगी उसकी पत्नी पर होडल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, लापरवाही में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।