{"_id":"629608e3a88b711d8b1d1a6e","slug":"principal-accused-of-tearing-bundle-of-exam-copy-mathura-news-mtr5184975193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य ने लगाया परीक्षा की कॉपी का बंडल फाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य ने लगाया परीक्षा की कॉपी का बंडल फाड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट । गांव जाबरा स्थित एसबीएस कॉलेज के प्राचार्य ने कॉपरेटिव कर्मचारियों पर विश्व विद्यालय की परीक्षा की कॉपी का बंडल फाड़ने का आरोप लगाते हुए मांट पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी ओर कॉपरेटिव कर्मचारियों ने प्राचार्य पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
मंगलवार को गांव जाबरा में स्थित एसबीएस महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी, तभी कॉपरेटिव बैंक से कुछ कर्मचारी महाविद्यालय में आकर प्राचार्य रामबाबू शर्मा निवासी पब्बीपुर से बकाया वसूली का वारंट लेकर पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। प्राचार्य रामबाबू का आरोप है की हाथ में लगे परीक्षा कॉपी के बंडल को कर्मचारियों ने फाड़ दिया।
इसकी शिकायत महाविद्यालय प्रबंधक जुगेंद्र सिंह ने पुलिस से की। मौके पर पहुचीं पुलिस ने सत्यवीर सिंह और रामबाबू को हिरासत में लिया है, जबकि सत्यवीर सिंह कुर्क अमीन, सहायक विकास अधिकारी मांट देवेंद्र सिंह एवं बैंक मैनेजर विनय कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा एवं गाली गलौज की तहरीर मांट पुलिस को दी है।
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी मांट देवेंद्र सिंह ने बताया कि पब्बीपुर के रहने वाली रामबाबू के खिलाफ डेढ़ लाख रुपये से अधिक वसूली का वारंट था, जिसे लेकर विद्यालय में झगड़ा हुआ है।
किसी ने कोई कॉपी का बंडल नहीं फाड़ा है, जबकि महाविद्यालय के प्रबंधक जुगेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व विद्यालय की परीक्षा समय में विद्यालय में इस तरह घुस कर हंगामा किया है। कॉपियों के बंडल को फाड़ा है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।