{"_id":"69142c45bfa5b822390274a6","slug":"premanand-maharaj-s-emotional-darshan-at-shri-dauji-temple-in-braj-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दाऊजी के दरबार पहुंचे संत प्रेमानंद, दर्शन करते ही आंखों से बह उठी अश्रुधारा; उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दाऊजी के दरबार पहुंचे संत प्रेमानंद, दर्शन करते ही आंखों से बह उठी अश्रुधारा; उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Wed, 12 Nov 2025 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:12 PM IST
सार
ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज श्रीदाऊजी के दरबार पहुंचे। उन्होंने ब्रज के राजा के दर्शन किए। इस दौरान संत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज बुधवार को श्री दाऊजी के दर्शनों को पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। दूसरी ओर, प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए मंदिर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मंदिर पहुंचकर प्रेमानंद महाराज ने देहरी पूजन किया। गर्भगृह में श्री दाऊजी महाराज व माता रेवती मैया के दर्शन किए। वे काफी देर तक एकटक श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया को निहारते रहे। उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। इस दौरान मंदिर प्रांगण की छत, छज्जे, बरामदों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। पुजारी रामनिवास शर्मा, सेवायत दामोदर पांडेय, बालकृष्ण पांडेय आदि सेवायतों ने भोग प्रसाद भेंटकर पटुका पहना कर संत का स्वागत किया। दूसरी ओर, संत प्रेमानंद महाराज दाऊजी के दर्शन करने के बाद सीधे वृंदावन रवाना हो गए। वह धार्मिक स्थल क्षीरसागर पर नहीं पहुंचे। यहां काफी संख्या में लोग संत प्रेमानंद महाराज के पहुंचने की सूचना पर जमा हो गए थे। संत के वहां नहीं पहुंचने पर वह लोग मायूस हो गए।
चरण रज लेने की होड़ लगी
संत प्रेमानंद जिस मार्ग से गुजरे, वहां चरण रज लेने के लिए दर्शनार्थियों में होड़ लग गई। दर्शनाथियों में संत के दर्शन करने को लेकर खासी धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को संभाला।