फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pregnant will be investigated in Prime Minister's Safe Campaign Day

प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान दिवस में गर्भवती की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Pregnant will be investigated in Prime Minister's Safe Campaign Day
मथुरा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस 9 फरवरी बुधवार को जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जाएगा। इसके तहत गर्भवती की प्रसव पूर्व जांचकर परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करने के साथ साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को नगर और ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जाएगा। अभियान के तहत गर्भवती के कोविड टीकाकरण के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। आरसीएच पंजीकरण के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। जिन लाभार्थियों का आरसीएच नंबर नहीं है, उनका पंजीकरण कराकर नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ आरसीएच डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के दौरान गर्भवती का अल्ट्रासाउंड सहित, यूरिन, हीमोग्लोविन, शुगर, सिफलिस, वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप और एचआईवी और कोविड -19 की जांच की जाएगी। इसके अलावा केंद्र पर आने वाले दंपती को बास्केट ऑफ च्वॉइस की सहायता से परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए लाभार्थियों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर सभी द्वितीय एवं तृतीय तिमाही वाली गर्भवती की प्रसवपूर्व जांच, यूरिन, हीमोग्लोविन, शुगर, सिफलिस , वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी और कोविड -19 की जांच निशुल्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed