{"_id":"5e5294ed8ebc3ef3ad73d79b","slug":"pregnancy-mathura-news-agr430873264","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं फोन घुमाएं और गर्भ न ठहरने की जानकारी पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं फोन घुमाएं और गर्भ न ठहरने की जानकारी पाएं
विज्ञापन
मथुरा। गर्भ ठहरने के संबंध में महिलाओं को जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फोन कॉल से अवगत कराने का इंतजाम किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अंतरा केयर लाइन 18001033044 के जरिये महिलाएं आसानी से जुड़ सकती हैं। अंतरा लगवाने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं जिसे वह किसी से भी पूछने पर हिचकिचाती हैं ऐसे में इस टोल फ्री नंबर से वह आसानी से अपने हर सवालों के जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंतरा का पहला इंजेक्शन लगवाते ही लाभार्थी महिला को 18001033044 पर कॉल कर अपना नाम रजिस्टर्ड करवाना है, ताकि उन्हें उसके बाद समय पर इंजेक्शन संबंधी परामर्श की सुविधा मिलती रहे। रजिस्टर्ड होने के बाद महिला को केयर लाइन से अगले इंजेक्शन की तारीख भी याद दिलाई जाती है। टोल फ्री नंबर पर दी गई सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती हैं टोल फ्री नंबर की सुविधा सुबह 8 से रात 9 बजे तक उपलब्ध है।
अंतरा महिलाओं के लिए सुरक्षित विकल्प
अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए एक सुरक्षित अस्थायी गर्भनिरोधक विकल्पों में से एक है। तीन माह के अंतराल में लगने वाला यह इंजेक्शन एक बार लगवाने पर तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा देता है। इंजेक्शन जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उपकेंद्रों पर लगाया जाता है और यह पूरी तरह से नि:शुल्क है।