{"_id":"62d69f937e187c4cae2d32a6","slug":"praying-to-preserve-the-integrity-of-india-by-giving-an-enemy-sense-to-hindu-sadhvi-ritambhara-mathura-news-mtr5210196191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू को शत्रु बोध प्रदान कर भारत की अखंडता को बनाए रखने की प्रार्थना-साध्वी ऋतंभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू को शत्रु बोध प्रदान कर भारत की अखंडता को बनाए रखने की प्रार्थना-साध्वी ऋतंभरा
विज्ञापन
वृंदावन। साध्वी ऋतंभरा ने देश के कल्याण के लिए राष्ट्रमंगल शिर्वाचन कर देश को सशक्त बनाने की मंगल कामना की। उन्होंने चतुर्मुखी भगवान शिव वात्सलेश्वर महादेव का 1108 राम नाम अंकित विल्व पत्रों से अभिषेक किया। भगवान शिव को वेलपत्र अर्पित करते हुए कहा कि आज देश के विभिन्न प्रकार की विसंगतियों में जकड़ा हुआ है, जो हमारे देश की आंतरिक शक्ति को कमजोर कर रही है।
साध्वी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है की पूरे भारत की आत्मा एक हो और हमारा भारत अखंड और शक्तिशाली बना रहे। हिंदू को शत्रु बोध प्रदान कर भारत की अखंडता को बनाए रखें और उसको शक्ति प्रदान करें। हिंदू ने तो कण-कण में ईश्वर के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि आज जातिवाद का जहर हमारे समाज को नष्ट करने में लगा हुआ है। देश रहेगा तब ही हम रहेंगे, तब ही कोई धर्म रहेगा। इसलिए हमें एकजुट होकर के अपने देश को मजबूत बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञ और संतों में बहुत अंतर है। राजनीति कैंची के समान है, जो समाज को काटती है और साधु सुई धागे के समान हैं। उन्होंने भगवान शिव का 1108 राम नाम अंकित विल्व पत्रों को अर्पित करने का भाव बताते हुए कहा कि भगवान शिव, राम का स्मरण करने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर संजय भैया, स्वामी सत्य शील, साध्वी सत्यप्रिया एवं साध्वी बहिनें व यशोदा माताएं उपस्थित रहीं।