फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   prayer for eid in mathura

इत्र से महकीं मसजिदें, दुआ को उठे हजारों हाथ

Thu, 07 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
prayer for eid in mathura
ईद उल फितर की नमाज - फोटो : अमर उजाला
ईद पर अल्लाह की इबादत में हजारों हाथ एक साथ उठे और मुल्क में अमन, कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगीं। ईद उल फितर की मुख्य नमाज शाही मसजिद ईदगाह पर शहर के मुफ्ती लुतफुल्लाह कादरी ने अदा कराई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।  शाही मसजिद ईदगाह पर हजारों की तादात में नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया। मसजिद के बाहर सड़क तक कालीन बिछाकर नमाज अदा कराई गई।  
विज्ञापन


नमाज में शामिल होने के लिए सिर पर नई टोपी लगाए और नए कपडे़ पहनकर नमाजी पहुंचे। छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रहे। नमाजियों के कपड़े और बदन पर लगे इत्र की खुशबू से मसजिदें महक उठीं। शहर की मसजिदों में अलग-अलम समय पर नमाज अदा की गई। सुबह नौ बजे शाही मसजिद ईदगाह में खुतबा हाफिज अब्दुल कदीर ने पढ़ा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक प्रदीप माथुर, पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला, एसएसपी बबलू कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, सपा प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल, योेगेश द्विवेदी, भाजपा नेता वीरेंद्र अग्रवाल, आबिद हुसैन, सरदार सिंह, राजेंद्र सिकरवार, डा. घनश्याम, भुवन भूषण, यूनिस गाजी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में सेंवई की दावत, बच्चों ने ली ईदी
ईद पर घरों में सेंवई की दावत चलीं। इससे पहले ईद की नमाज के बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। नये-नये कपड़ों में सजे नंहे-मुन्ने अब्बू की उंगली पकड़कर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। 


पालिका प्रशासन, शहर मुफ्ती का आभार
शाही ईदगाह सहित शहर की प्रमुख मसजिदों में बेहतर इंतजाम पर शाही मसजिद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डा. जेड हसन, उपाध्यक्ष डा. यूनिस कुरैशी, गफ्फार अब्बास, अब्दुल हक, तनवीर अहमद, डा. अबरार हुसैन आदि ने पालिका प्रशासन और शहर मुफ्ती का आभार जताया है। 



रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम
डीग गेट स्थित शाही ईदगाह मसजिद पर नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। प्रशासन ने ईदगाह क्षेत्र को छह सेक्टर में बांटा था। हर सेक्टर पर एक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को लगाया गया। आठ थानों की पुलिस, रिजर्व पुलिस लाइन से 500 से अधिक सिपाही, 150 दरोगा, 400 होमगार्ड और 200 से अधिक जवान पीएसी के लगाए गए। नमाजियों की संख्या बढ़ने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात पीएसी के विश्रामरत जवानों को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया।

25000 से अधिक नमाजी जुटे
ईद उल फितर पर शाही ईदगाह पर बीते वर्षों की तुलना में इस बार अधिक नमाजी जुटे। एक अनुमान है कि 25 हजार से अधिक नमाजियों ने यहां नमाज अदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed