फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prayed to Girirajji for Chandrayaan-3

Mathura News: गिरिराजजी से की चंद्रयान-3 के लिए प्रार्थना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayed to Girirajji for Chandrayaan-3
गोवर्धन (मथुरा)। प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर का वातावरण बुधवार को दोपहर बाद श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। मंदिर के सेवायत ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए गिरिराजजी से प्रार्थना की। मंदिर में प्रभु को विशेष शृंगार धारण कराकर छप्पन भेाग अर्पित किए गए।
विज्ञापन


अखण्ड ज्योति को प्रज्ज्वलित की गई। बड़े बर्तन में शुद्ध घी का दीपक गिरिराज प्रभु की सेवा में गर्भगृह में प्रज्ज्वलित किया गया। सेवायत पवन कौशिक ने बताया कि यह ज्योति तब तक जलेगी जब तक चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतर नहीं जाता। बताया कि विशेष आराधना के तहत गिरिराजजी के श्रीचरणों में 11 बार गिरिराज चालीसा का पाठ कर प्रभु की आरती उतारी गई। सेवायत मथुरादास कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा, हरिशंकर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed