{"_id":"69ee6c1b6619c4d7f9088665","slug":"power-infrastructure-collapses-amidst-scorching-heat-mathura-news-c-369-1-mt11002-145487-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रात भर कटौती और ट्रिपिंग से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रात भर कटौती और ट्रिपिंग से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भीषण गर्मी में जिले की बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। पिछले 15 दिन में डिमांड 500 से बढ़कर 560 मेगावाट पहुंच गई है। अचानक लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन ओवरलोड हो रही हैं। इसका असर रविवार रात दिखाई दिया, जब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग बेहाल रहे।
रविवार रात बिजली के बार-बार जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए हालात और भी बदतर हो गए। कई इलाकों में लोग रातभर जागने को मजबूर रहे। शहर के होलीगेट, विश्राम घाट, स्वामी घाट, डेंपियर नगर, मयूर विहार, हनुमान नगर, धौली प्याऊ, डीग गेट, भरतपुर गेट, कृष्णानगर, जयगुरुदेव समेत कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। अघोषित कटौती पर लोगों ने विद्युत निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है। मयूर विहार निवासी विजय गर्ग ने बताया कि पूरी रात बिजली आती-जाती रही। इसके कारण पूरी रात नहीं सो पाए।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के उपयोग में तेजी आई है। इससे लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर और लाइनें ओवरलोड हो रही हैं और फॉल्ट की स्थिति बन रही है। मरम्मत कार्य के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का संयमित उपयोग करें और अनावश्यक उपकरणों को बंद रखें।