{"_id":"5ef896788ebc3e431204a5e2","slug":"poution-cantrol-bord-inspaction-mathura-mathura-news-agr448087743","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के कूड़े का निस्तारण अब नगला कोल्हू प्लांट पर होगा: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के कूड़े का निस्तारण अब नगला कोल्हू प्लांट पर होगा: तिवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए कूड़े का निस्तारण नगला कोल्हू के प्लांट पर कराने का निर्णय लिया। ऐसा एनजीटी के आदेशों को देखते हुए किया गया है।
नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड ने बताया कि उक्त डंपिंग ग्राउंड में पांच पक्के गड्ढे हैं, जो कि भरे हुए थे। चार गड्ढे पूर्ववर्ती की नगरपालिका ने बंद करा दिए, जबकि एक गड्ढा भरा हुआ था। उसे खाली करा दिया गया है। बावजूद इसके वृंदावन से निकलने वाले कचरे को डंपिंग ग्राउंड पर न डलवाकर नगला कोल्हू प्लांट मथुरा पर भिजवाना सुनिश्चित किया गया।
रविवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद कुमार और सत्येंद्र कुमार तिवारी अपर नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से अन्य अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। यहां देखा तो पांचों गड्ढे साफ पाए गए। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने कार्य की सराहना की।