फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   positive news about cleaniness

सफाई कार्य और प्लास्टिक से मुक्ति के लिए छात्राओं ने किया श्रमदान

Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
positive news about cleaniness
वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में आरसीए की राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मौजूद छात्राएं। - फोटो : MATHURA
वृंदावन(मथुरा)। वात्सल्य ग्राम में आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सेवायोजना अधिकारी डॉ. सीमा शर्मा एवं डॉ. नीतू गोस्वामी के निर्देशन में आयोजित जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने सफाई कार्य और प्लास्टिक से मुक्ति के लिए श्रमदान किया।
शिविर के छात्राओं ने वात्सल्य ग्राम एवं निकट के ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं का अवलोकन किया।
सात दिवसीय विशिष्ट शिविर का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. प्रीति जौहरी, प्रबंध समिति सचिव गिरीश अग्रवाल, डॉ. कल्पना वाजपेयी, डॉ. अर्चना पाल, नम्रता मिश्रा आदि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्राचार्या ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, कार्य प्रणाली आदि से छात्राओं को अवगत कराते हुए उनका मार्गदर्शन किया। शिविर में छात्राओं ने वात्सल्य ग्राम में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सफाई कार्य एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर करने के लिए श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में योग शिक्षक तीर्थराज द्वारा छात्राओं को योग कराया गया। योग से होने बाले लाभों के विषय में जानकारी दी। डॉ. नम्रता मिश्रा एवं मंजू दलाल द्वारा संगीत और खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed