फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Poor patients should not be deprived of medical facilities: Kishan Chaudhary

गरीब मरीज चिकित्सा सुविधा ने वंचित न रहें : किशन चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Poor patients should not be deprived of medical facilities: Kishan Chaudhary
मथुरा। केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए कॉलेज ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। सीनियर छात्रों ने भी इसका लुत्फ उठाया। पार्टी में बॉलीवुड गानों की धुन पर छात्र जमकर थिरके। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन किशन चौधरी ने कहा कि गरीब मरीज चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने नवागत छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके अनुभव का लाभ जूनियर डॉक्टर्स को मिलेगा। वहीं आप खुद कॉलेज की शिक्षण सुविधाओं एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का लाभ उठाकर अपनी चिकित्सकीय ज्ञान को बढ़ाएंगे, जिसका फायदा समाज को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने पढ़ाई पूरी कर ली है, अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने अपील भी की कि ऐसे मरीजों का डॉक्टर जरूर ध्यान रखेंगे जो गरीब होने के कारण अच्छी चिकित्सा से वंचित रहते हैं। आपको समाज सेवा करने का भी मौका मिला है। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भीसे, कर्नल आरके गिल, निदेशक एमए चौधरी, कैप्टन अनिल शर्मा, सुनील अग्रवाल, अजय तोमर, डॉ प्रवीण एवं आशीष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed