फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Poojacharya was overwhelmed after seeing PM Modi closely

Mathura News: पीएम मोदी को नजदीक से देख अभिभूत हुए पूजाचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Poojacharya was overwhelmed after seeing PM Modi closely
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतने करीब से देखकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पूजाचार्य भी अभिभूत दिखे। उन्होंने उत्साह पूर्वक बड़े चाव से पीएम मोदी को विधि विधान से पूजन कराया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री केशवदेव मंदिर में पूजाचार्य रामअवतार अवस्थी और श्रीकृष्ण झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूजा कराई। वहीं योगमाया मंदिर में कृष्ण बिहारी पाठक व बलराम शर्मा ने उन्हें पूजन कराया। गर्भ गृह में पूजाचार्य महेश चंद शर्मा व ब्रह्मानंद मिश्रा ने पीएम मोदी को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई।
विज्ञापन


यहां पुजारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्पमाला अर्पित की। तत्पश्चात् पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भागवत भवन पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण-राधा युगल सरकार का पूजन प्रधान पूजाचार्य विंध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी और पूजाचार्य सतनात पंडा ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी पहनाई गई, प्रसादी भेंट की गई। प्रधान पूजाचार्य विंध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी ने बताया कि वह पीएम मोदी को पहली बार इतने करीब से देखकर अभिभूत हो उठे। वह कुछ सोच ही नहीं सके। बस पीएम मोदी को पूजा कराने पर ही उनका ध्यान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed