फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pollution in yamuna in mathura

‘प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई करे एनजीटी’

Thu, 10 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Thu, 10 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
pollution in yamuna in mathura
वृंदावन में यमुना की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
यमुना में गिर रहे नालों को बंद कराने में प्रशासन और नगर पालिका द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर गुरुवार को यमुना रक्षक दल ने रोष जताया है। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास ने कहा कि जिला प्रशासन और जल निगम ने नालों को स्थायी रूप से बंद कराने के लिए 12 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन


एक माह बीत जाने के बाद भी सिर्फ  तीन नाले ही बंद हुए हैं। विहार घाट के नाले का दूषित पानी लगातार यमुना में गिर रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका नालों को साफ  नहीं करा रही है। डा. संजय दीक्षित ने कहा कि जब नालों के पानी को ट्रीट करने वाला एसटीपी पागल बाबा के समीप बना हुआ है तो नगर का दूषित जल यमुना में सीधे क्यों प्रवाहित हो रहा है। प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन ने इस संबंध में प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले कार्यक्रम पर एनजीटी ने पांच करोड़ का जुर्माना लगाया है। वृंदावन में यमुना के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए यमुना रक्षक दल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में रिट दायर करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अखिल अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष माधव चौहान, अवनीश यादव, दीपक गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed