फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pollution in yamuna

मसानी नाले पर पांच से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 27 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
pollution in yamuna
यमुना मुक्तिकरण अभियान के सदस्यों ने शुक्रवार को अचानक शहर के सबसे बड़े मसानी नाले का जायजा लिया। यहां गंदा पानी सीधे यमुना में जाते देख यमुना भक्त आक्रोशित हो गए। हाईकोर्ट के आदेश बावजूद करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ के लिए अफसरों के प्रति आक्रोश जताया। ऐलान किया कि अब पांच दिसंबर से रमेश बाबा के नेतृत्व में यहां धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री सहित अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के करीब 50 प्रतिशत गंदे पानी को यमुना में जाने से रोकने वाले मसानी नाले पर बने एसपीएस का जायजा लिया। इस दौरान एसपीएस बंद था। नाले का गंदा पानी सीधे यमुना में जा रहा था।
विज्ञापन


यमुना का यह हाल देख सभी हैरान रह गए। हाईकोर्ट के आदेश बावजूद शहर का अधिकांश गंदा पानी सीधे यमुना में जाते देख यमुना मुक्तिकरण अभियान से जुड़े लोग सरकारी तंत्र को कोसते नजर आए। इसे करोड़ों लोगों की आस्था के साथ सरकारी अफसरों द्वारा की जा रही खिलवाड़ के खिलाफ अब आंदोलन का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। यमुना के लिए अनेक अभियानों के बावजूद अफसर गैरजिम्मेदाराना कार्य कर रहे हैं। प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी और जिला संयोजक पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसी स्थिति में अफसरों को नींद से जगाने के लिए अब पांच दिसंबर से यहां धरना शुरू किया जाएगा। इसमें संत रमेश बाबा की भी भागेदारी रहेगी।


आक्रोशित लोगों ने इस दौरान मसानी नाला स्थित बगीची में धरना भी दिया। इस दौरान राजेन्द्र सक्सेना, सभासद दीपक वर्मा, जमुना देवी शर्मा, संजय शर्मा, दाऊजी मुकदम, लता चौहान, ऊषा शर्मा, गायत्री शर्मा, मधु आचार्य, पुष्पा खत्री, लक्ष्मी खंडेलवाल, नीतू गोस्वामी, मोहिनी शर्मा, लाजवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed