फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Political party workers are also involved in the SIR process

Mathura News: राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी एसआईआर प्रक्रिया में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Political party workers are also involved in the SIR process
मथुरा। चुनाव आयोग के आदेश पर किए की जा रही फिर की प्रक्रिया इन दिनों बड़ी तेजी के साथ की जा रही है। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दो दिन का मेगा कैंप भी लगाया गया है। इस दौरान मतदाताओं की संख्या में इजाफा दिखाई दिया। यमुनापार स्थित लक्ष्मी नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में एसआईआर का मेगा कैंप लगाया गया है। मेगा कैंप की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम सदर अभिनव जे जैन ने एसआईआर की प्रक्रिया कराने आ रहे मतदाताओं से भी बात की।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर रहे बीएलओ से भी बात की। माना जा रहा है कि इस मेगा कैंप की मदद से काफी काम पूरा होगा। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मतदाताओं को इस एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कराने में मदद की अपील की थी। इसको लेकर लक्ष्मी नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करें। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद यतेंद्र माहौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद, मंडल उपाध्यक्ष नीलम चौधरी, नरेश सारस्वत और सुनील दक्ष भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed