फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police to keep a close watch on every nook and corner

मुड़िया पूर्णिमा मेला : चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police to keep a close watch on every nook and corner
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की योजना तैयार की है। 23 से 30 जुलाई तक लगने वाले मेले में 1.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 6 स्थायी और 37 अस्थायी पुलिस चौकियां, 31 वॉच टावर, 150 बैरियर, 183 सीसीटीवी कैमरे और 350 पीए सिस्टम लगाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में 1281 एलईडी लाइटें, 14 सेमी मास्ट, एक हाईमास्ट और 212 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 31 वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। कैमरों का संचालन कंट्रोल रूम से किया जाएगा, जहां से हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी। मेले में पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी, महिला पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जवान तैनात रहेंगे। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, खोया-पाया केंद्र, आपातकालीन सहायता के लिए भी टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed