फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police stopped the migrating Dalits, reached the village in Baspai

पलायन कर रहे दलितों को पुलिस ने रोका, बसपाई पहुंचे गांव में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the migrating Dalits, reached the village in Baspai
गोवर्धन/सौंख(मथुरा)। दबंगों के डर से पलायन कर रहे दलित परिवारों को सोमवार को पुलिस ने रोक लिया। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, फिर भी दलित पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट दिखे। बसपा नेता मगोर्रा के गांव अड्डा पहुंचे। यहां पर हर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव में एहतियात के लिए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है, वहीं पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

२० फरवरी को मगोर्रा के गांव अड्डा में दबंगों ने दलितों पर हमला कर दिया था। इस हमले में दलित समाज के छह लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि दबंगों ने रालोद की बजाए बसपा को वोट देने पर यह हमला किया था। दबंगों के दबाव में पीड़ित दलितों को थाना मगोर्रा से भगा दिया गया था। पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद दबंगों पर मुकदमा दर्ज हो सका। मंगलवार को दबंगों के डर से दलित परिवार पलायन करने लगे। इसकी भनक पुलिस को लग गई।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद और सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी गांव पहुंच गए। दलित परिवारों को आश्वस्त किया कि दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर दलित परिवारों के पैर थमे, फिर दलित परिवार पुलिस की कार्रवाई में हीलाहवाली से अंसतुष्ट नजर आए। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और हमलावर अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दो पक्षों के मध्य मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गरमाई सियासत, दलितों से मिलने पहुंचे बसपाई
२० फरवरी को मगोर्रा के गांव अड्डा में दलितों पर हुए हमले के बाद सियासत गरमाने लगी है। मंगलवार को बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी दारा सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष योगेश कुमार के साथ बसपाई गांव अड्डा पहुंचे। यहां पर दलितों को हर संभव मदद को भरोसा दिया, वहीं हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
---
चार आरोपियों के नाम पहले से गुंडा सूची में दर्ज
मगोर्रा के गांव अड्डा में दलितों पर हमले के चार आरोपियों के नाम पहले से ही थाने की गुंडा सूची में दर्ज हैं। इसके बाद भी आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं कि बंदूक, राइफल से फायरिंग कर दलितों पर हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज सौंख यशपाल सिंह को यह जानकारी तक नहीं है कि हमले में शामिल त्रिलोकी, रोहताश, मेघश्याम व प्रहलाद के नाम थाने की यूपी गुंडा सूची में दर्ज हैं। चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
---
मासूम बालक को बेरहमी से पीटा
चुनाव में वोट न देने को लेकर दलित परिवार पर हुए हमले में आरोपियों ने महिला व मासूम बच्चे पर भी रहम नहीं किया। 3 वर्षीय भोलू को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा गया। बालक के सिर में गंभीर चोट लगी हैं।

---
दोनों पक्षों में झगड़े की असली कारण क्या है, इसकी पूरी जानकारी की जा रही है। मतदान के दौरान इस तरह की कोई सूचना वहां से नहीं मिली थी, अब यह बात क्यों उठी है, जांच हो रही है। पीड़ित की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। -डॉ.गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed