फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police stoped nsui workers to blow the effigy of cm

पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, धरना दिया

Sat, 20 Jul 2019 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
police stoped nsui workers to blow the effigy of cm
मथुरा। मुख्यमंत्री का पुतला पुलिस द्वारा छीनने के बाद धक्का मुक्की करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता? - फोटो : MATHURA
मथुरा। सोनभद्र जाने से प्रियंका गांधी को रोकने के बाद कांग्रेसियों में उबाल है। शनिवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास करते एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। साथ ही उसे छीन लिया। दूसरी तरफ जिला कांग्रेस ने होलीगेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को कोसा गया। प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा छोड़ने के बाद ही कांग्रेसी धरने से हटे।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने होलीगेट पर मुख्यमंत्री को पुतला फूंकने की घोषणा की थी। इसे लेकर होलीगेट पर सुबह से ही पुलिस तथा पीएसी तैनात थी। करीब एक घंटे बाद दोपहर को एक बजे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस ने रोक लिया और पुतला छीन लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, प्रदेश महासचिव प्रवीण ठाकुर, राष्ट्रीय संयोजक हरीश सारस्वत, जिलाध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, यतेंद्र मुकद्दम, गौरव शर्मा, अशोक सिंह चकलेश्वर, बिलाल अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलीगेट पर ही जिला कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया। सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। जंगलराज है। विनेश सनवाल, विक्रम वाल्मीकि, मुकेश धनगर, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, राजू फारुकी, महेश रावत, शालू अग्रवाल, कीर्ति कुमार, एमएम शर्मा, सिम्मी बेगम, महेंद्र प्रताप सिंह गौतम, शकुंतला माहौर, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed