फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police sieze 4 lack and 4.5 kg silver

चार लाख रुपये, 4.5 किलो चांदी पकड़ी

Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
police sieze 4 lack and 4.5 kg silver
क्राइम - फोटो : demo
स्टेटिक टीम और पुलिस ने नौहझील-बाजना रोड से व्यवसायी की गाड़ी से 2.90 लाख रुपये पकड़े हैं। शेरगढ़ पुलिस ने होडल के व्यक्ति से एक लाख रुपये पकड़े हैं। इधर, रिफाइनरी पुलिस ने रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान साढ़े चार किलो चांदी पकड़ी है। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


संतोष पुत्र सोहन लाल निवासी राघवगढ़ी टप्पल (अलीगढ़) अपनी जायलो गाड़ी से भट्टा पर भुगतान करने जा रहे थे। नौहझील-बाजना मार्ग पर स्टेटिक टीम के प्रभारी चरण सिंह और नौहझील प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने उनकी गाड़ी की चेकिंग के दौरान 2.90 लाख रुपये जब्त कर लिए।
विज्ञापन


पूछने पर व्यवसायी कागजात नहीं दिखा सके। स्टेटिक टीम और शेरगढ़ थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बांकेबिहारी होटल छाता शेरगढ़ रोड पर बैठे सुनील पुत्र विजय सिंह निवासी पांडवान कालोनी होडल से एक लाख रुपये पकड़े। यह भी रकम का हिसाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने रोडवेज बस की चेकिंग में लोहामंडी आगरा के व्यापारी से साढ़े चार किलो चांदी पकड़ी है। पकड़ी गई चांदी के कागजात न दिखाने पर उसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed