{"_id":"6a00dcc5b0102067530e8abd","slug":"police-remove-maharana-pratap-jayanti-board-mathura-news-c-412-1-mt21004-7858-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महाराणा प्रताप जयंती के बोर्ड को पुलिस ने हटाया, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महाराणा प्रताप जयंती के बोर्ड को पुलिस ने हटाया, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आझई चौकी पुलिस द्वारा महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बोर्ड महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में गांव के प्रवेश द्वार पर लगाया गया था, जिसे पुलिस ने बिना किसी सूचना के गिरा दिया।
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भरतिया गांव के ग्रामीणों ने एक स्वागत बोर्ड लगाया था, जिस पर महाराणा प्रताप और भगवान परशुराम के चित्र अंकित थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जयंती मना रहे थे, लेकिन तभी आझई चौकी पुलिस पहुंची और बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर महापुरुषों का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
उधर पुलिस की ओर से कहा गया है कि बोर्ड बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया था, जिससे यातायात या अन्य व्यवस्थाओं में बाधा की स्थिति बन सकती थी। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और बोर्ड को दोबारा ससम्मान स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
24 घंटे में नहीं लगा बोर्ड तो करणी सेना करेगी आंदोलन
चौमुहां। पुलिस द्वारा बोर्ड उखाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भी रोष प्रकट किया है। करणी सेना ने बोर्ड को पुनः उसी स्थान पर लगाने की मांग की है। प्रदेश सचिव कन्हैया सिंह राजावत के नेतृत्व में करणी सेना ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में बोर्ड उसी स्थान पर नहीं लगाया जाता है तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।