फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police recovered a robbed truck filled with English liquor

अंग्रेजी शराब से भरे लुटे ट्रक को छाता पुलिस ने किया बरामद

Thu, 08 Jul 2021 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
police recovered a robbed truck filled with English liquor
छाता (मथुरा)। हाईवे पर होने वाली लूट की घटनाओं को लेकर गंभीर छाता पुलिस ने लूटे गए ट्रक और उसमें रखी एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन कार सवार लुटेरे भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम हिमाचल से एक हजार अंग्रेजी शराब की पेटी लेकर ट्रक चालक रामलखन यादव और हेल्पर सुनील यादव निवासीगण नजीमाबाद जिला आजमगढ़ अरुणाचल जा रहे थे, तभी रास्ते में बंधक बनाकर कार सवार 4 लुटेरों ने लूट लिया। इसकी सूचना मिलते ही छाता पुलिस ने हाईवे पर आरपीएल होटल की तरफ कोसी जाने वाला मार्ग आवागमन के लिए बंद कर दिया, कुछ देर बाद एक ट्रक आकर रुका। उसमें से दो लुटेरे उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन

सीओ छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि चालक साइड से भागने वाले आरोपी फारूक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरी साइड से कूदने वाला आरोपी हक्कू भागने में सफल रहा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी फारूक ने बताया कि इस घटना का मास्टरमाइंड शराब तस्कर मितराज पंजाबी है, जो जैमर और जीपीएस का प्रयोग करके शराब के ट्रकों को लुटवाता है और फिर शराब बेच देता है। घटना के मास्टरमाइंड मितराज पंजाबी निवासी नाहरपुर ताबडू मेवात और हक्कू निवासी कागरका ताबडू की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने तेज कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में 1 हजार पेटी अंग्रेजी शराब, ट्रक और उसके अपहृत चालक रामलखन यादव व हेल्पर सुनील यादव को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल छाता रवि त्यागी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह भाटी, रमाकांत मिश्रा, सतेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, आदि पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed