फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police performed the last rites, the family kept searching for the businessman

Mathura News: पुलिस ने करा दिया अंतिम संस्कार, कारोबारी को तलाशता रहा परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police performed the last rites, the family kept searching for the businessman
मथुरा। जमुनापार और गोविंद नगर थाना पुलिस की लापरवाह कार्यशैली के कारण एक परिवार को उसके मुखिया का आखिरी बार चेहरा तक देखने नसीब न हो सका। यमुना में मिले अज्ञात की शिनाख्त में खानापूर्ति की कर 72 घंटे पूरे होने पर पोस्टमार्टम कराकर सेवार्थ संस्थान से शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मंगलवार को पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और पत्रावली खंगाली तो परिवार की मुखिया की मौत का एक साल पुराना राज उजागर हुआ।
विज्ञापन


कुसुम वाटिका, गोविंद नगर निवासी 42 वर्षीय संदीप कुमार अग्रवाल 26 अगस्त 2022 की सुबह बाजार गए थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। उनकी घीया मंडी में कपड़े की दुकान है। परिवार ने दुकान से लेकर पूरे बाजार, रिश्तेदारी आदि स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसी दिन रात को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच 28 अगस्त 2022 को जमुनापार पुलिस को यमुना में पुल के पास एक शव मिला। पुलिस ने शव को अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराते हुए शव अंतिम संस्कार को सेवार्थ संस्थान को सौंप दिया। इस पूरे वाकये से उनके परिजन एक साल तक अनजान रहे। मंगलवार को संदीप अग्रवाल का भतीजा आकाश अग्रवाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। सेवार्थ संस्थान के श्यामवीर ठाकुर की मदद से उन्होंने अगस्त 2022 से लेकर सितंबर 2022 तक मिले अज्ञात शवों का विवरण देखा। इसमें 28 अगस्त को जमुनापार पुलिस को यमुना में मिले शव की फोटो के आधार पर शिनाख्त अपने चाचा संदीप कुमार अग्रवाल के तौर पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमुनापार पुलिस ने शिनाख्त और गोविंद नगर पुलिस ने तलाश में बरती लापरवाही
इस एक प्रकरण में दो थानों की पुलिस की लापरवाही रही। आकाश अग्रवाल ने कहा कि अगर गोविंद नगर पुलिस गंभीरता से तलाश के प्रयास करती तो परिवार को शव का चेहरा देखने को मिल सकता था, वहीं, जमुनापार पुलिस ने भी शिनाख्त के लिए ठोस कदम उठाए होते उन्हें दर-दर भटकना नहीं पड़ता।


हादसा या हत्या: आकाश ने बताया कि चाचा संदीप के दो बेटे हैं। दोनों पढ़ाई करने के साथ ही कपड़े की दुकान भी संभालते हैं। चाची सीमा अग्रवाल एक साल से अपने पति की लौटने की राह देख रहीं थीं। गोविंद नगर पुलिस से तलाश की गुहार लगाई तो स बार-बार टरकाती रही। उन्होंने कहा कि चाचा की मौत हादसा है या हत्या अब कम से कम पुलिस इस बात की तो जांच करे।



----सभी थानाध्यक्षों को सख्त आदेश हैं कि अज्ञात शवों की शिनाख्त और गुमशुदा लोगों की तलाश में गंभीरता बरतें। इस प्रकरण में लापरवाही कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। परिवार को हत्या को लेकर शक है तो वह तहरीर दें, आवश्यक जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
- मार्तंड प्रताप सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed