फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police orgy, villagers in panic

पुलिस का रहा तांडव, दहशत में ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police orgy, villagers in panic
गोवर्धन/सौंख (मथुरा)। मगोर्रा कस्बे में रविवार की रात पुलिस के तांडव को देख ग्रामीण दहशत में है। आरोप है कि एसओजी पुलिस के सिपाही नशे में थे। इन सभी ने महिला और ग्रामीणोें से अभद्रता की और धक्कामुक्की तक कर डाली। ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

आरोपी ब्रजेश के घर में दबिश देने के लिए एसओजी और आसपास थाने की टीम ने पड़ोसी फौजी सुनील कुमार का घर चुना। फौजी के घर में घुसने पर पत्नी ने विरोध किया। इस पर एसओजी की टीम ने महिला से अभद्रता की और धक्का भी दिया। छत पर चढ़कर आरोपी के मकान में टीम के सिपाही कूद गए। दूसरी टीम ने घूरे ठाकुर के मकान में होकर छत के रास्ते ब्रजेश के घर में कूदे।
विज्ञापन

यहां से बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बारे में दो अधिवक्ताओं के साथ ग्रामीण थाने जानकारी करने पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनसे मारपीट कर दी। हालांकि बाद में बार एसोसिएशन के दबाव में पुलिस ने दोनों अधिवक्ताओं को छोड़ दिया, पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फौजी सुनील कुमार का आरोप है कि एसओजी के सिपाही नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जबरदस्ती मेरे घर में होकर छत पर चढ़े, पत्नी ने विरोध किया तो धक्कामुक्की कर अभद्रता की। पुलिस के इस तांडव से ग्रामीणों में दहशत है। फौजी के अलावा अन्य ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की।
बेटा निर्दोष, घर में पुलिस ने की तोड़फोड़, दीं गालियां
आरोपी ब्रजेश की वृद्ध मां रजनी देवी का आरोप है कि उनके बेटे ने पैसे देकर बाइक खरीदी थी। पुलिस उनके बेटे को गलत फंसा रही है। उनके बेटे के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ तक की है। इससे लाखों रुपये का सामान भी टूट गया है। पुलिसकर्मियों ने गालियां भी दीं।
ढाई घंटे बवाल, तीन मुकदमे दर्ज
रविवार की देर रात थाना मगोर्रा में करीब ढाई घंटे तक बवाल होता रहा। इनमें पुलिस की पिटाई, थाने का घेराव से लेकर लाठीचार्ज तक हुआ। पुलिस ने तीन बाइक चोरों की गिरफ्तारी दिखाकर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। यह तीनों मुकदमे थाना मगोर्रा में पुलिस ने दर्ज कराए हैं।

सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि थाना हाईवे की मंडी समिति चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने ब्रजेश कुमार निवासी मगोर्रा के खिलाफ बुलट चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। दूसरा शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी प्रभारी योगेश नागर ने पुलिस हमले का गुड्डू प्रधान निवासी मगोर्रा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा थाना मगोर्रा के कस्बा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सेंगर ने तीन नामजदों और १६ अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ गोवर्धन का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed