{"_id":"5fd398df8ebc3e3c9037d39e","slug":"police-mathura-news-agr4715290186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ-नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पकड़ा 4.75 क्विंटल गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ-नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पकड़ा 4.75 क्विंटल गांजा
विज्ञापन
मथुरा। एसटीएफ व एनबीसी द्वारा पकड़ा गया गांजा।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाद के निकट एसटीएफ-नारकोटिक्स विभाग की टीम ने रिफाइनरी पुलिस के साथ चेकिंग कर ट्रक से काफी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पकड़े गए दो गांजा तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसटीएफ व नारकोटिक्स विभाग की टीम नशे का कारोबार करने वालों की तलाश में संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आगरा की ओर से एक ट्रक में काफी मात्रा गांजा आ रहा है। इस पर एसटीएफ-नारकोटिक्स टीम ने रिफाइनरी पुलिस के साथ हाईवे पर गांव बाद के निकट चेकिंग की। एक ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गतितेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को पकड़ लिया।
ट्रक में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में बने चैंबर में करीब 4.75 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। बताते हैं कि गांजा का ट्रक विशाखापटनम से हिसार हरियाणा को ले जाया जा रहा था। इस संबंध में रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि अभी नारकोटिक्स टीम थाने नहीं आई है। अभी पकड़े गए गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।