फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police

मथुरा: जिले के 50 प्वाइंटों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस

Tue, 28 Jul 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
police
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर व मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड ने पुलिस अधिकारियो व मुस्लि? - फोटो : MATHURA
मथुरा। ईद और रक्षाबंधन के मद्देनजर जिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। इस बार ईद-उल-जुहा पर घर पर ही नमाज अदा की जाएगी। इसके बावजूद जनपद में मस्जिदों के अलावा शहर के 50 प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। शहर को एक जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। रक्षाबंधन पर भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन

एक अगस्त को ईद-उल-जुहा और तीन अगस्त को भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। दोनों त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस ने अभी से कमर कस ली है। थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग कर पुलिस अफसर सामाजिक दूरी का पालन करते त्योहार मनाने की अपील कर ही रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ईद-उल-जुहा पर घरों पर ही विशेष नमाज अदा करने का भी आह्वान कर रहे हैं। ईद औ रक्षाबंधन को लेकर जनपद में सुरक्षा का खाका एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खींच लिया है। जनपद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है कि शरारती तत्वों से सख्ती से निबटा जाए।
विज्ञापन

ईद-रक्षाबंधन पर कोरोना पड़ रहा भारी
मथुरा। अबकी बार त्योहारों पर कोरोना का ग्रहण लगा हुआ है। लोग बस केवल खानापूर्ति के लिए त्योहार मना रहे हैं। ईद को केवल चार दिन हैं और बाजारों में सन्नाटा है। कोरोना के खौफ के चलते लोग बाजारों में नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में व्यापारी भी परेशान हैं। इस बार त्योहार को लेकर महज कोरम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तैनात रहेगा फ़ोर्स
- सीओ-2, इंस्पेक्टर-4, एसआई-28, महिला एसआई-4, मुख्य आरक्षी-40, आरक्षी-190, महिला आरक्षी-10, पीएसी, सादा वर्दी में पुलिसबल।
शरारती तत्वों से सख्ती से निबटेंगे: ग्रोवर
ईद और रक्षाबंधन को लेकर जनपद पुलिस अलर्ट पर रहेगी। शरारती तत्वों पर नजर रखते हुए सख्ती से निबटने के निर्देश दिए गए हैं। घरों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। वहीं रक्षाबंधन भी सादगी से मनाया जाएगा।
-डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed