फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police

बिना वजह बाहर घूम रहे लोगों से लगवाई उठक-बैठक

Fri, 27 Mar 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
police
मथुरा। कोसीकलां में लॉकडाउन तोडने वालों को चेतावनी एवं बाइक सवार को डंडा मारकर घर भगाते हुए पुलि? - फोटो : KOSI
मथुरा। लॉकडाउन के चलते देहात में अधिकांश लोग घरों में रहे। बिना वजह बाहर निकलने वाले लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया। उन्हें मुर्गा बनाया तथा उठक-बैठक लगवाकर बाहर न निकलने की शपथ दिलाई। बाहर न निकलने की हिदायत देकर घरों को जाने दिया।
विज्ञापन

छाता पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने कस्बे के मैन बाजार में खड़े लोगों को घर जाने के लिए समझाया। जब कुछ लोगों की बात समझ में नहीं आई तो पुलिस ने कड़ाई से काम लिया। डंडे पड़ते देख लोग घरों को खिसक गए और सन्नाटा पसर गया। बरसाना में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में कैद रहे। नंदगांव में भी लोग घरों में रहे। शेरगढ़ में कुछ लोग सुबह बाहर निकले, पुलिस की सख्ती के चलते घरों में घुस गए। मांट, जाबरा, नौहझील, सुरीर, टैंटीगांव, बाजना में लॉकडाउन के चलते दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बलदेव, गोकुल एवं महावन में भी शुक्रवार को सन्नाटा रहा। मंदिरों के गेट बंद रहे। नरी-सेंमरी देवी मंदिर बंद रहा।
विज्ञापन

चौमुंहा में सुबह लोग घरों से सामान खरीदने निकले। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। यहां पुलिस ने कई लोगों को मुर्गा बनाया तथा उठक-बैठक कराकर बाहर न निकलने की शपथ दिलाकर भगा दिया। टाउनशिप क्षेत्र में भी सन्नाटा पसरा रहा। फरह, रैपुरा, महुअन, पिररौठ, मेघपुर, फतिहा आदि गांवों में सन्नाटा रहा। हाईवे पर सन्नाटा पसरा था। गोवर्धन, मगोर्रा, सौंख, राधाकुंड में भी सन्नाटा पसरा था। गिरिराज जी की परिक्रमा में एक भी श्रद्धालु दिखाई नहीं दिया। मंदिरों में सेवायत पूजा-सेवा कर रहे हैं। दर्शनार्थियों के लिए मंदिर बंद हैं। अड़ींग में सन्नाटा रहा। राया व आसपास के गांवों में लोग घरों में रहे। छटीकरा में वृंदावन चौराहा सूना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed