{"_id":"5e7366858ebc3e76a71ee0f5","slug":"police-mathura-news-agr434509466","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी का सिपाही बनकर वसूली करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी का सिपाही बनकर वसूली करते पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली पुलिस ने रंगजी मेला में एसओजी का सिपाही बनकर वसूली कर रहे व्यक्ति को पकड़ा है।
वृंदावन कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक एसओजी का सिपाही बनकर कई दिन से रंगजी मेला में अपना रंग जमा रहा था। दुकानदारों से लेकर नगर निगम के कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को हड़का रहा था तथा वसूली कर रहा था। यहां तक कि उसके द्वारा मेला में झूला झूल रहे लोगों को भी हड़काया जा रहा था। झूला वालों तक से भी वसूली कर रहा था और फ्री में झूला झूल रहा था।
इसकी शिकायत किसी ने कोतवाली पुलिस से की। बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर पहले तो यह युवक भागने लगा बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज निवासी कोसीकलां बताया। वृंदावन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फर्जी एसओजी का सिपाही बनकर चौथ वसूली करने के मामले में उसे जेल भेज दिया है।