{"_id":"655baf961dd17d087a0ccd94","slug":"police-encounter-with-goksh-shot-in-the-leg-mathura-news-c-369-1-mt11005-4073-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोकश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोकश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
मथुरा। छाता थाना और स्वाट टीम की रविवार रात को छाता-बरसाना रोड पर हरियाणा के एक शातिर गोकश के साथ मुठभेड़ हो गई। गोकश ने गिरफ्तारी से बचने को पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। सोमवार को उसे उपचार के बाद पुलिस ने जेल भेजा।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि छाता इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह, टीम स्वाट प्रभारी अभय शर्मा को गोकशी की घटना को करने वाले शातिर अंतरराज्यीय अपराधी हनीफ पुत्र इस्माइल निवासी नई थाना बिछोर, नूंह, मेवात (हरियाणा) अपने दो साथियों के साथ के नगरिया से जलालपुर जाने वाले रोड पर आवारा गोवंश की तलाश में घूमने की सूचना मिली।
सीओ छाता गौरव त्रिपाठी के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भागने के लिए उसे पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे देर रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। उसके दो साथी सेंट्रो कार से कोसीकलां की तरफ भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी देहात के अनुसार 2020 में एक पुलिस मुठभेड़ में हनीफ के एक साथी की मौत हुई थी। उस वक्त हनीफ भी उस गैंग में शामिल था। मगर, यह किसी प्रकार से छिपकर भाग गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई राजकुमार सिंह, उत्तम चौहान, स्वाट टीम के हरिजेंद्र सिंह, अखिल कुमार, रमन चौधरी, प्रीत कुमार, योगेश कुमार, आशुतोष, सुदेश कुमार, छाता थाने से रिंकू कुमार, रवि कुमार, विशेष कुमार शामिल रहे।