फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police crack down on cyber fraudsters

Mathura News: साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, 100 से अधिक संदिग्धों के जुटाए जा रहे साक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on cyber fraudsters
मथुरा। जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 100 से अधिक संदिग्ध साइबर ठगों के खिलाफ तकनीकी और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा। वहीं इनामी ठग भी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराधियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन, कॉल डिटेल, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। जांच में जिन लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी। जिले में साइबर ठगी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अब तक करीब 100 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन कार्रवाईयों के बाद भी कई इनामी आरोपी पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कुछ संदिग्धों के साक्ष्य में मिल गए हैं, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के अभाव है। हालांकि तकनीकी साक्ष्य एकजुट करने के बाद जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed