फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police, corona, positive, quarantain, mathura

सदर बाजार थाना अध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी क्वारंटीन 16-14-28

Thu, 28 May 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
police, corona, positive, quarantain, mathura
पुलिस मॉडर्न स्कूल जहां थाना सदर की पुलिस कर्मियों को किया गया है क्वॉरेंटाइन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। नगर निगम की टीम पर हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थाना सदर बाजार की पुलिस टीम को क्वारंटीन कर दिया गया है। 11 पुलिसकर्मियों की टीम में थानाध्यक्ष सदर बाजार भी शामिल हैं। आरोपी को जेल भेजने से पहले की गई उसकी जांच की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस मॉडर्न स्कूल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ रहने वाले एक होमगार्ड और एक पीआरडी जवान को भी क्वारंटीन किया गया है। जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ रहे हैं पुलिस के लिए समस्या बढ़ती जा रही है। विगत करीब दो माह पूर्व नगर निगम की टीम पर क्लेंसी इंटर कॉलेज स्थित चर्च जमीन से कब्जा हटवाने गई नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में सदर बाजार निवासी युवक भी वांछित था।
विज्ञापन

युवक को 25 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष सदर बाजार सत्यपाल देशवाल समेत 11 पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक पीआरडी जवान था। जेल भेजने से पूर्व युवक का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट 27 मई को रात में पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे युवक की रिपोर्ट आते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना अध्यक्ष, तीन उप निरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल, पांच कांस्टेबल, एक होमगार्ड, एक पीआरडी जवान को पुलिस मॉडर्न स्कूल में क्वारंटीन कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका कोरोना सैंपल लिया जाएगा, जिसकी दो दिन बाद रिपोर्ट आएगी। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव होगी उनको आइसोलेशन में रखा जाएगा। बाकी लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed