फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police busy searching for the accused in the fight

Mathura News: झगड़े के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police busy searching for the accused in the fight
सुरीर (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगत नगरिया में शनिवार को दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


गांव भगत नगरिया में पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना में चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि पूर्व में चल रहे मुकदमे में राजीनामा न करने पर शनिवार शाम 4 बजे नीरज, ललित, प्रेमराज,पवन राजू, प्रिंस व चार अन्य लोग एक राय होकर बंदूक, तमंचे आदि लेकर पहुंचे। उनके पिता नारायण सिंह, साहब सिंह, लेखराज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिलाओं से अभद्रता की। जाते वक्त हथियार लहराते हुए गांव से भगाने व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के राजकुमार का आरोप है कि रवि, साहब सिंह,चन्दपाल ने मेरे साथ गाली गलौज की। विरोध पर मारपीट की। बचाने आए भतीजे नीरज के साथ भी मारपीट की। जिससे मुझे व भतीजे को चोटें आईं। जाते वक्त जान से मारने की धमकी दे दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया है कि झगड़े में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। उनका परीक्षण कराया गया है। झगड़े के आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed