फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police busted arms manufacturing factory in Mathura two Rogue arrested

UP: सुनसान जंगल में हो रही थी हलचल, पहुंची पुलिस तो दिखा कुछ ऐसा कि फूल गए हाथ-पांव, लोकसभा चुनाव था टारगेट

Sat, 03 Feb 2024 09:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 09:56 PM IST
सार

मथुरा में सुनसान जंगल में हलचल हो रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां पर हथियारों का जखीरा देखकर हैरान रह गई। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि लोकसभा चुनाव में सप्लाई करना उनका टारगेट था। 

विज्ञापन
Police busted arms manufacturing factory in Mathura two Rogue arrested
सुनसान जंगल में हो रही थी हलचल, पहुंची पुलिस तो दिखा कुछ ऐसा कि फूल गए हाथ-पांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने शुक्रवार की रात हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे अलग-अलग तरह के तमंचे, पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने में काम आने वाले उपकरण बरामद हुए। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि लोकसभा चुनाव में खुराफात करने वाले अराजकतत्वों को सप्लाई करने के लिए तमंचे बना रहे थे। 

विज्ञापन


घटना बरसाना थाना क्षेत्र के हाथिया गांव के जंगल की है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस ने अनीस उर्फ काला पुत्र हईक और उसका साथी मोमिन उर्फ कल्लू पुत्र उमर खां को पकड़ा। अनीस पुराना अपराधी है। पहले भी जेल जा चुका है। सात दिन पहले इसने ही फैक्ट्री शुरू की थी। वहीं, मोमिन दिन में होटल में काम करता है। रात में उसने तमंचा फैक्ट्री में ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सप्लाई करना था टारगेट

पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फैक्ट्री शुरू की थी। सात दिन पहले ही काम शुरू किया था। राजस्थान से इनको ऑर्डर मिले थे। अवैध तमंचे बनाकर उन्हें राजस्थान, हरियाणा के लोगों को देना था। चुनाव के दौरान अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed