फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police brutality in Gondwana Express passenger was beaten so badly that he died son made serious allegations

Mathura: गोंडवाना एक्सप्रेस में पुलिस ने की मारपीट...यात्री की माैत, बेटे ने लगाया गंभीर आरोप

Tue, 22 Apr 2025 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

गोंडवाना एक्सप्रेस में बेटे के साथ जा रहे पिता के साथ पुलिसकर्मी पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। बेटे ने आरोप लगाया है कि पिटाई से पिता की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Police brutality in Gondwana Express passenger was beaten so badly that he died son made serious allegations
मथुरा ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक मजदूर की मंगलवार को मौत हो गई। मजदूर के साथ ट्रेन में सफर कर रहे उसके पुत्र ने जीआरपी के एक सिपाही पर पीटने का आरोप लगाया है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मजदूर के पुत्र की तहरीर पर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के ग्राम रामनगर बुजुर्ग निवासी विशाल अहिरवार दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार को विशाल अपने पिता रामदयाल (50) के साथ दिल्ली जाने के लिए ललितपुर से सोमवार की शाम 7:30 बजे मध्य प्रदेश के ईशानगर स्टेशन से गीता जयंती एक्सप्रेस में सवार हुआ। ललितपुर स्टेशन पर पिता-पुत्र उतर गए और वहां से दिल्ली निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार हो गए।
विज्ञापन


विशाल अहिरवार का आरोप है कि ट्रेन जब आगरा स्टेशन से चली तो उसके पिता जनरल कोच के गेट पर खड़े होकर बीड़ी पीने लगे। इसी बीच ट्रेन को एस्कॉर्ट कर रहे जीआरपी के दो सिपाही वहां पहुंचे। विशाल का आरोप है कि रात सवा दो बजे के करीब एक सिपाही ने बीड़ी पीने से मना करते हुए उसके पिता को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सिपाही पिता को स्लीपर कोच में खींच ले गए और वहां ले जाकर भी उनकी पिटाई की। सिपाहियों से छूटने के बाद जब वह सीट पर पहुंचे तो बुरी तरह कांप रहे थे। इसके बाद वह अचेत हो गए। ट्रेन तड़के करीब 3:30 बजे जंक्शन स्टेशन पहुंची तो रेलवे चिकित्सक ने उन्हें चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे विशाल ने जीआरपी थाने में जीआरपी के दो सिपाहियों पर पिता की पीटने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, जीआरपी ने रामदयाल के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने मृतक के बेटे के आरोपों का गलत बताया। उन्होंने कहा कि रामदयाल कोच के गेट पर बैठकर बीड़ी पी रहे थे। सिपाहियों ने उनसे बीड़ी पीने की मना करते हुए गेट बंद करने को कहा। इसके बाद रामदयाल अपनी सीट पर आगरा से बैठ गए। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गए। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। विशाल ने सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


भतीजे की शादी करके काम पर लौट रहे थे
बेटे विशाल ने बताया कि परिवार में चचेरे भाई की शादी में 2 मार्च को आए थे। शादी के बाद गेहूं की फसल की कटाई के बाद वापस काम पर जा रहे थे। इसी दौरान आगरा से जैसे ही ट्रेन निकली तभी यह मामला हो गया। उधर, आगरा में परिवार के सदस्य रहते हैं उनको भी विशाल ने जानकारी दी तो वह सब मथुरा जंक्शन पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed