फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police broke down by creating havoc on criminals: Grover

अपराधियों पर कहर बनकर टूटे पुलिस: ग्रोवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police broke down by creating havoc on criminals: Grover
मथुरा। अपराधियों पर कहर बनकर टूटें। हर हाल में अपराध पर काबू करते हुए कार्रवाई में तेजी लाएं। निर्दोष जेल न जाएं, इसका भी ख्याल रखें। विवेचनाओं का समय से निस्तारण हो और गोकशों पर प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों के पेच कसते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के सख्त निर्देश दिए। अपनी मंशा से थाना प्रभारियों को अवगत कराते हुए एसएसपी ने हर हाल में कानून का राज स्थापित करने को ताकीद किया। अपराध होने पर थाना प्रभारी नपेंगे, इस मंशा से भी रुबरू करा दिया।
विज्ञापन

मगोर्रा थाना प्रभारी समेत छह थाना प्रभारियों की जमकर क्लास लेते हुए कार्य में सुधार के लिए चेतावनी दी। साथ ही सभी को एक मंत्र देते हुए एसएसपी ने कहा कि निर्दोष किसी भी कीमत पर जेल नहीं चला जाए। अगर ऐसा कोई भी थाने का मामला सामने आया तो प्रभारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करते हुए कार्य में तेजी लाएं। क्राइम मीटिंग में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी देहात श्रीशचंद, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार आदि सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed