फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested two robbers during encounter who robbed mother and son In Mathura

वृंदावन में मां-बेटे से लूट का मामला: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली; लूट का माल बरामद

Thu, 18 Apr 2024 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 09:30 PM IST
सार

वृंदावन में मां-बेटे से लूट के मामले में पुलिस ने बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। लूट का माल बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
police arrested two robbers during encounter who robbed mother and son In Mathura
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में बुधवार को पुलिस ने मां-बेटे से लूट करने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के बाद जेल भेज दिया। लूट का माल भी इनसे बरामद किया गया है। चर्चा है कि बुधवार सुबह थाने से भागे संदिग्ध लुटेरे को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही। मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करने का दावा करके अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है।
विज्ञापन


घटना वृंदावन थाना क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन रोड पर स्थित वात्सल्य ग्राम के पास हुई थी। बैरागपुरा गली तीन निवासी पूजा त्यागी बेटे के संग स्कूटी से वृंदावन से लौट रहीं थी। बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में मां-बेटे घायल हो गए थे। इस मामले में घायल महिला की बहन चित्रा ने लुटेरों के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में पर्स लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


16 अप्रैल को वृंदावन पुलिस ने एक संदिग्ध लुटेरे को हिरासत में लेते हुए लूट में प्रयोग बाइक बरामद कर ली। बुधवार सुबह हिरासत से लुटेरा भाग खड़ा हुआ। इसके बाद बुधवार देर रात मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करके गिरफ्तार करने वाली वृंदावन पुलिस व एसओजी की टीम ने खुलासे का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन पुलिस हिरासत से भागे मोहित तिवारी निवासी कैलाश नगर को फरार दिखा रही है, जबकि तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु निवासी कैलाश नगर और अनमोल यादव उर्फ रिंकू निवासी कैलाश नगर की पवन हंस हेलिपैड पर मुठभेड़ में घायल होते हुए गिरफ्तारी दिखाई है।

सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु और अनमोल यादव उर्फ रिंकू की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके तीसरे साथी मोहित की तलाश की जा रही है।

हिरासत से भागे लुटेरे के पड़ोसी युवक को उठाया

चर्चा है कि हिरासत से भागे मोहित तिवारी को पकड़ने में फेल हुई वृंदावन पुलिस ने उसके पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। चर्चा है कि इस युवक से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed