फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested two more rewarded criminals for breaking into refinery pipeline In Mathura

Mathura: रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी करने वाले दो इनामी दबोचे गए, 18 लाख नकदी और 10 हजार लीटर तेल बरामद

Sat, 11 Nov 2023 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 09:33 PM IST
सार

मथुरा में रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी करने वाले दो और इनामी दबोचे गए। इनके कब्जे से 18 लाख की  नकदी और 10 हजार लीटर तेल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
police arrested two more rewarded criminals for breaking into refinery pipeline In Mathura
Mathura: रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी करने वाले दो इनामी दबोचे गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी कर तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो और बदमाश शुक्रवार रात फरह पुलिस व एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में दबोचे। इनके कब्जे से चोरी के तेल की बिक्री के 18.77 लाख रुपये और एक टैंकर, 10 हजार लीटर कच्चा तेल, एक कार बरामद हुई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनमें एक मध्यप्रदेश के इंदौर और दूसरा देवास जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना फरह पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रूप से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस गिरोह के पांच सदस्यों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार रात को गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अशोक कुमार जैन पुत्र बसंतीलाल जैन हाल निवासी कंचन विहार, तुकोगंज, इंदौर मूल निवासी एमजी रोड, सोनकच्छ, देवास के रूप में पहचान हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बदमाश की अविनाश पुत्र रूप सिंह निवासी विदुरनगर, द्वारिकापुरी, इंदौर के तौर पर हुई है। अछनेरा मार्ग, परखम में इनको घेरा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह टैंकर में भरे 10 हजार लीटर तेल बेचने के लिए मैनपुरी जा रहे थे, जिससे की पूर्व में गिरफ्तार अपने साथियों की जमानत करा सकें। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed